दिल्ली में स्थित एक ऐसे पार्क की बात करने वाले हैं जिसका नाम आपने कही ना कही सुना होगा, लेकिन आज हम इस पार्क के बारे में हर एक जानकारी को बताने वाले हैं| सुंदर नर्सरी, Sunder Nursery दिल्ली में स्थित एक ऐसे पार्क हैं जहाँ पर आपको आर्टिफिशियल झील, पेड़-पौधे जैसी प्रकृति चीजें भी देखने को मिलेंगी| उससे पहले हम आपको कुछ खास बाते बताना चाहते हैं|

कि दोस्तों यदि आपके शहर में भी कोई ऐसी जगह हो, जहाँ पर लोगो घूम सकते, बच्चे खेल सकते, बड़े-बूढ़े टहल सके| तो उस जगह के बारे में लोगो को जरुर बताये, क्योंकि दिल्ली में कुछ चुनिंदा जगह ही हैं जो फैमली और बच्चो के घुमने के लायक हैं| लेकिन आज हम एक ऐसे प्लेस की बात करे, जो सुन्दर से अतिसुन्दर अगर कहा दे, तो उसकी शोभा और बढ़ जाती हैं|दिल्ली की सुन्दर नर्सरी|

दोस्तों के साथ बैठना हो, या गर्लफ्रेंड के साथ थोड़ी गफसफ करनी हो, फैमली के साथ पिकनिक मानना हो, ये जगह आज के समय में बेस्ट बन चुकी हैं| यहाँ पर आपको बहुत से जानवर, पक्षी, तितिलिया और मोर भी देखने को मिलेंगे| इसकी सुन्दर का जितना भी बखाना करे उतना कम हैं
History of Sunder Nursery Delhi| सुंदर नर्सरी का इतिहास
दिल्ली में स्थित सुन्दर नर्सरी का उपयोग पौधों को उगने के लिए किया जाता हैं जिसका पहले नाम अजीम बाग या महान उद्यान के रूप में जाना जाता था| लेकिन 16 वी शताब्दी में मुगलों द्वारा एक शाही बाग और उनके रायल लोगों के दफ़न स्थल के रूप में स्थापति किया गया था| सुन्दर शब्द संस्कृत से लिया गया हैं जिसका अर्थ होता हैं खूबसूरत|
ब्रिटिश शासन के दौरान इस नर्सरी का उपयोग कई पौधों और पेंड़ो को उगाने और उन पर प्रयोग करने के लिए किया गया| भारत की स्वतंत्रता के बाद, ये नर्सरी एकदम से बंजर हो गई थी और इसमें स्थित स्मारक और बाग खंडहर और जर्जर अवस्था में चले गए थे|

लेकिन कुछ समय के बाद 2007 में आगा खान ट्रस्ट फॉर कल्च(AKTC) ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI), केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग(CPWD) और दक्षिण दिल्ली नगर निगम(SDMC) के सहयोग से इसे रिस्टोर किया और इसका पुनर्निर्माण किया|ये प्रोजेक्ट 2018 में पूरा हो गया और लोगो के लिए खोल दिया गया. ये पार्क 90 एकड़ से अधिक में फैला हुआ हैं जिसमे 20 उद्यान, 15 स्मारक और 300 प्रजातियों के वनस्पति और जीव मौजूद हैं|
Sunder Nursery की खास बाते
यहाँ पर आपको 80 से ज्यादा तरह के पंक्षी हैं और 36 तरह की तितलियां हैं, जिन्हें आप यहाँ रहते देख पाएंगे|ये स्थान इतना खुबसूरत हैं कि इसे साल 2018 में टाइम मैगजीन में प्रकाशित हुआ इसमें विश्व की 100 सबसे खुबसूरत जगहों में शामिल किया गया था|

यदि आप प्राकृतिक और पेड़-पौधों से लगाव रखते हैं, तो आप इस स्थान पर एक बार जरुर आना चाहिए|दिल्ली की खुबसूरत जगह सुन्दर नर्सरी की तारिक तो पिछले साल हाईकोर्ट ने भी की थी|
गार्डन में आते ही आपको हरियाली दिखेगी और उसके बीच में बने मुग़ल स्मारक वहां की शोभा बढ़ा रहे होते हैं| इस स्मारक तक पहुचने के लिए आपको पत्थरों से बने रास्ते पर चलना होगा|इस स्मारक से दूसरी तरफ फूलो का बगीचा और मार्बल से बना फाउंडेशन होगा, जिसे देख यहाँ आने वाले हर पर्यटक का दिल खुश हो जाता हैं|

सुन्दर नर्सरी घुमाते- घुमाते भूख लग जाती हैं तो आपको बाहर जाने की जरुरत नहीं हैं, यहाँ पर कुछ कैफे भी खुले हैं जहाँ पर आप थोड़ा बहुत खा सकते हैं| प्रकृति का मजा लेते हुए स्वादिष्ट चीजों को खाने का मजा ही कुछ और होता हैं| बता दे, यहाँ पर आपको आर्टिफिशियल झील भी स्थित हैं|
sunder nursery tickets सुन्दर नर्सरी में टिकेट प्राइस की बात करे तो अगर आप इंडिया से हैं तो 50 रूपये, बच्चो के लिए (5 – 12) के लिए 25 रूपये, विदेशी के लिए 200 रूपये|
सुन्दर नर्सरी कैसे पहुंचे| How to Reach Sunder Nursery

सड़क मार्ग :- Sunder Nursery पार्क तक सड़क मार्ग से पहुंचना आसान हैं| आप मथुरा रोड से आसानी से पार्क तक पहुँच सकते हैं| यह हुमायूँ के मकबरे के सामने और निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन के पास हैं. आप कैब या अपने निजी वाहन से भी पहुँच सकते हैं|
Jantar Mantar Most Popular Tourist in Delhi All you need to Know in Hindi
Sunder Nursery nearest Metro :- सुंदर नर्सरी के निकटतम मेट्रो स्टेशन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम(JLN Stadium) मेट्रो स्टेशन हैं|जो वायलेट लाइन(Violet Line) पर स्थित हैं|
Sunder Nursery railway station :- सुन्दर नर्सरी ट्रेन से पहुँचाने के लिए आपको उसके नजदीकी railway स्टेशन निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा, वहां से पार्क लगभग 800 मीटर की दूरी पर स्थित हैं आप अपने साईकिल रिक्शा या ऑटो लेकर 10 मिनट से कम समय में पार्क तक पहुँच सकते हैं|

FAQ Related Question Answer
सुंदर नर्सरी के बारे में क्या खास हैं?

सुन्दर नर्सरी में घने हरे आवरण का एक निरंतर विस्तार हैं जो जमीन पर घोंसला बनाने वाले राष्ट्रीय पक्षी मोर के लिए एक संरक्षित पक्षी आवास प्रदान करता हैं ये 20 एकड़ का एक सूक्ष्म आवास क्षेत्र रिज, नदी, दलदली परिदृश्य के पौधों को प्रदर्शित करता हैं|
Sunder Nursery के पास कौन सा मेट्रो स्टेशन हैं?
सुन्दर नर्सरी पार्क दिल्ली के लिए निकटतम मेट्रो स्टेशन वायलेट लाइन पर JLN मेट्रो स्टेशन हैं जो पार्क से सिर्फ 1.5 किमी दूर हैं|
सुन्दर नर्सरी जाने का सबसे अच्छा समय क्या हैं?
सुन्दर नर्सरी प्रतिदिन खुली रहती हैं(अप्रैल – सितम्बर: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक और अक्टूबर-मार्च सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
सुन्दर नर्सरी का असली नाम क्या हैं?

सुन्दर नर्सरी को पहले अजीम बाग या बाग – ए – अजीम के नाम से जाना जाता था|
भारत की सबसे बड़ी नर्सरी कौन सी हैं?
दिल्ली में सबसे बड़ी पौधों नर्सरी की बात करे तो सहारनपुर नर्सरी का नाम सबसे पहले आता है
सुन्दर नर्सरी के लिए कितना समय हैं?
सुन्दर नर्सरी पार्क सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता हैं अंतिम प्रवेश रात 9 बजे होगा|
sunder nursery tickets Price क्या हैं?

अगर आप इंडिया से हैं तो 50 रूपये, बच्चो के लिए (5 – 12) के लिए 25 रूपये, विदेशी के लिए 200 रूपये|
Conclusion/ निष्कर्ष
हम आशा करते हैं कि आपने इस लेख को पढ़ा होगा, जहाँ पर हमने Sunder Nursery के बारे अधिक से अधिक जानकारी देने की कोशिश की हैं| इसे हमने आपके सभी सवालो के जबाब देने की कोशिश की हैं| यदि आपको ये लेख पसंद आय हो तो आप अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हो, मैं आपका अपना दोस्त Dharamraj/धर्मराज